राष्ट्रीय

दिल्ली बजट सत्र के पहले दिन खीर सेरेमनी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया भोग अर्पित

दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले हर बार हलवा सेरेमनी मनाई जाती थी। लेकिन इस बार सेरेमनी तो मनाई गई लेकिन हलवा की जगह खीर बनाई गई।  दिल्ली बजट पेश करने से पहले सोमवार को खीर सेरेमनी मनाई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान राम को खीर का भोग लगाया। इस तरह की सेरेमनी पहली बार मनाई गई है। जिसमें हलवा की जगह खीर तैयार की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने अन्य नेताओं को खीर खिलाकर इस बजट सत्र की शुरुआत की। 25 मार्च को सीएम दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के शुरू होने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘खीर’ तैयार की। इसके बाद सीएम रेखा और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने एक दूसरे को खीर खिलाई। दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई है। इस मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खीर खिलाई। बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो बढ़ाया भी जा सकता है। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। जिसमें लोगों की आय और सुविधाओं के बारे में लेखा-जोखा होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त विभाग सीएम के पास है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago