देश-विदेश

अमृतसर में पर्यटकों को उठाने को लेकर हिमाचल के टैक्सी चालकों से विवाद, सुरक्षा की मांग

हिमाचल प्रदेश:- अमृतसर में हिमाचल के टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि समर टूरिस्ट सीजन से पहले अमृतसर से पर्यटकों को उठाने को लेकर विवाद हुआ है। मामले को लेकर ऑल हिमाचल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और प्रदेश के टैक्सी चालकों को सुरक्षा देने की मांग उठाई। पुलिस कमिश्नर ने टैक्सी चालकों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। वहीं अमृतसर की टैक्सी यूनियनों ने भी हिमाचल टैक्सी यूनियन को सहयोग का भरोसा दिलाया है।

पुलिस कमिश्नर अमृतसर को दिए ज्ञापन में कमेटी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से विभिन्न टैक्सी ऑपरेटर नियमित रूप से अमृतसर में अपने व्यवसाय के लिए आते हैं और यहां पर पर्यटकों को उठाते हैं। हाल के दिनों में, उन्हें कुछ शरारती तत्वों की ओर से बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थितियां न सिर्फ उनके व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं, बल्कि यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी समस्याएं उत्पन्न कर रही हैं। कमेटी ने इस विषय पर  पुलिस कमिश्नर से आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई, ताकि हिमाचल प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटरों को अमृतसर में अपने व्यवसाय के संचालन में कोई रुकावट न आए। इसके साथ ही, उनकी सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की मांग रखी ताकि भविष्य में उनके साथ कोई अपराधिक घटना न हो। इस पर पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा का भरोसा दिया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago