हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तबाही का जायजा लेंगे पीएम मोदी, आज करेंगे हवाई निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। डेढ़ से 2:15 बजे तक मीटिंग चलेगी। उसके बाद पीएम आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू का हवाई निरीक्षण करेंगे। वहीं, पीएम मोदी आज पंजाब भी जाएंगे।  बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में 20 के करीब लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल पुलिस के करीब 400 जवान सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। पीएम के दौरे के मद्देनजर कांगड़ा जिला नो-फ्लाई जोन रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की हवाई उड़ान और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

एसपीजी ने सोमवार को दिनभर एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम जांचे। पीएम के दौरे से पहले सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंच चुके हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन ने एसपीजी के अधिकारियों के साथ सोमवार को एयरपोर्ट पर होने वाली बैठक स्थल का दौरा किया।

बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से 20 हजार करोड़ के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत है और सरकार उम्मीद करती है कि वो आपदाग्रस्त राज्य के लिए दिल खोलकर राहत पैकेज का एलान करेंगे। सरकार की मांग है कि वे पंजाब का पुराना 60 हजार करोड़ का बकाया भी रिलीज करवा दें ताकि बाढ़ की मार झेल रहे पंजाबियों की मदद की जा सके। उधर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने भी पीएम से राहत पैकेज की मांग की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago