उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका ने दिए निर्देश, पेयजल समस्याओं का समाधान पर युद्धस्तर पर कार्यवाई करने के निर्देश

देहरादून:-  देहरादून जिलाधिकारी सोनिका द्वारा पेयजल समस्या, लिकेज, एवं जनपद में पानी की बर्बादी रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त 50 शिकायत में से 30 का निस्तारण कर लिया गया है, तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है, लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी की इस पहल को सराहा जा रहा है।

जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी, पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है। पेयजल की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जाखन मोहन बस्ती में उत्तराखंड जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नगर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि मोहन बस्ती भागीरथीपुरम ओवरहेड टैंक से जिला पूर्ति होने वाले क्षेत्रों के अंतिम छोर पर होने के कारण लो प्रेशर वॉटर सप्लाई हो रही है। जिसे हेतु जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया कि कि मोहन बस्ती हेतु मुख्य मार्ग से मोहन बस्ती तक एक नयी 100 मी० 63 एमएम व्यास की एचडीपीई पाइप बिछा कर जल संयोजन वितरित किए जाने की आवश्यकता है, अवगत कराया गया कि 63 mm पाइप की मांग कर दी गई है, जिसका कार्य कल पूर्ण कर दिया जाएगा। वहीं पेयजल की बर्बादी पर आज अलग अलग क्षेत्रों में 10 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago