उत्तराखण्ड

प्रदेश में बढ़ती शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों के साथ की बैठक

“जिलाधिकारी सोनिका ने कहा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धन असहाय एवं जरूरत मंद लोगों को गर्म कपड़ा कंबल इत्यादि वितरण करना सुनिश्चित करेंगे”

 

प्रदेश में बढ़ते शीतलहर के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने आज जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं रेखीय विभाग के अधिकारियों को कड़ी निर्देश दिये कि जनपद के समस्त क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ रही हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धन असहाय एवं जरूरत मंद लोगों को गर्म कपड़ा, कंबल इत्यादि वितरण करना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी सोनिका

 

सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

 

उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि चौराहों, सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सकें। साथ ही सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये।

शीतलहर से बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो

कहां की लोगों को ठंड/शीतलहर से बचाव के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो, इस कार्य को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति रात्रि में बाहर न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया, कि कोई व्यक्ति सड़क अथवा खुली स्थान पर है तो उनको रैन बसेरों में ठहराया जाए।

जिलाधिकारी की पहल

जिलाधिकारी की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद एवं निर्धन व्यक्तियों हेतु कपड़े एकत्रित किए जा रहें है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे है वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बॉक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं,

टोल फ्री न0 पर संपर्क करें

यदि कोई टोल फ्री न0 पर 18001802525 पर काल कराता है, तो टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करगी तथा कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जां रहें है। इसके अतिरिक्त वात्सल्य डे केयर सेन्टर वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास इ0सी0 रोड, सर्वे चौक पर भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago