देहरादून: देहरादून में आज दोपहर मोहिनी रोड स्थित एक घर में हत्या की सूचना से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक घर के कमरे में किराएदार की लाश बोरे में बंद मिली। कमरे का दरवाजा 24 दिसंबर से बंद था। मकान मालिक को जब कमरे से बदबू आई तब हत्या का राज खुला।
मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के की शिनाख्त अशरफ निवासी नजीबाबाद के रूप में हुई है। वह कुछ महीनों से फंड इकट्ठा करने का बिजनेस चलाता था। जिसके लिए वह देहरादून में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…