उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के तहत् आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

देहरादून: भारत सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पंहुचाने हेतु ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम जनपद में 15 नवम्बर 2023 से संचालित की जा रही है योजना अन्तर्गत आई0ई0सी0 वैन के माध्यम से आयोजित ‘‘ विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ द्वारा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लाभार्थियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा रहा है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के ग्राम में पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना एवं पारम्परिक तरीके से यात्रा का स्वागत किया।

इसी क्रम में आज जनपद विकासखण्ड सहसपुर अन्तर्गत ग्राम भगवंतपुर में जिलाधिकारी सोनिका ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के तहत् आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के अन्तर्गत कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए शिविर में आने वाले जनमानस से विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन की औपचारिकताएं पूर्ण करवाई जाएं तथा सरकार की योजनाओं से लभान्वित करें तथा जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं उनसे अन्य लोगों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया ताकि अन्य लोग भी सरकार की जनकल्याणाकरी योजनाओं से संतिप्त हो सके।

कार्यक्रम में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, मत्स्य, समाजकल्याण, सहकारिता, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, डेरी, स्वास्थ्य, आयुष, बाल विकास,कृषि, महिला कल्याण, पंजाब नेशनल आदि विभागों के स्टॉल लगाकर जनमानस को योजनाओं से लभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर सोनम गुप्ता, ग्राम प्रधान भगवंतपुर सुरेन्द्र कोठारी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago