उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी सोनिका ने सभी मतदाता एवं नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी शुभकामना

देहरादून:-  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मतदाता एवं नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामना दी। वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.के बरनवाल ने जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में ऋषिपर्णा सभागार में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों व सूचना विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक को मतदाता शपथ दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी सरकार स्वंय चुनी जाती है। चुनी हुई सरकार देश को चलाती है यह लोकतंत्र का एक सुन्दर पहलू है जिसमें मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसी लिए स्वंय भी जागरूक होकर बिना किसी भेद-भाव एवं लालच के मतदान करें तथा अन्य को भी इसके लिए जागरूक करें इस कार्य में कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने डोईवाला तहसील के निर्माण के संबंध में बैठक लेते हुए कार्यदायी संस्थाओं को तहसील परिसर डोईवाला का अवशेष निर्माण यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए कार्यालय के अभिलेख एवं सामग्री स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी डोईवाला को इस संबंध में समन्वय करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago