उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तरकाशी;-  जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आज साँय को जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर यात्रा में बारे में उनके अनुभवों को जाना। देश की बिभिन्न हिस्सों से आये यात्रियों ने जिलाधिकारी से बातचीत में यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है।

जिलाधिकारी ने रवाड़ा स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का निरीक्षण कर यात्रियों को निरंतर बेहतर सेवा प्रदान करने और भनेलीगाड के वैकल्पिक अश्व मार्ग की मेडिकल पोस्ट पर भी नियमित रूप से मेडिकल टीम की तैनाती बनाये रखने के निर्देश दिये। यात्री पंजीकरण सत्यापन एवं कतार टोकन केंद्र रवाड़ा का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने हेड काउंट एवं टोकन जेनरेशन प्रक्रिया की समीक्षा कर कहा कि इस केंद्र पर पंजीकरण सत्यापन व टोकन उपलब्ध कराने में हमेशा तत्परता बरती जाए ताकि यात्रियों को इनके लिए अधिक समय तक रुकना न पड़े।

जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था हेतु लगाए गए गीजर और चरियों का भी निरीक्षण कर पानी के तापमान को भी परखा। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरी होने पर अतिरिक्त गीजर स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाय कि घोड़े खच्चरों के लिये गर्म पानी की कोई कमी न हो। जिलाधिकारी ने पैदल मार्ग पर सफाई, सुरक्षा, पेयजल, टायलेट, स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर सम्बंधित विभागों व संगठनों से सभी इंतजामों को चुस्त-दुरस्त बनाये रखने की हिदायत दी।  जिलाधिकारी ने स्थानीय ढाबा व होटल संचालकों से भी वार्ता कर सफाई व गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ ही वाजिब दाम लेने तथा रेट लिस्ट प्रदर्शित करने की अपेक्षा की।  इस दौरान यात्रा मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मुकेश चंद्र रमोला, नवाजिश खलिक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, साहसिक खेल अधिकारी मोहम्मद अली खान सहित अन्य आधी5 उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago