उत्तराखण्ड

संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिला एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट

देहरादून और ऋषिकेश में वाहन प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए अभियान चलेगा। परिवहन विभाग की टीमें सड़क पर ही वाहनों के प्रदूषण की जांच करेंगी। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को मौके पर ही नोटिस थमाने के साथ ही चालान किए जाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। केंद्र सरकार ने देहरादून और ऋषिकेश को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चयनित किया है। इसके तहत दोनों शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाना है। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों की प्रदूषण जांच और जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एक करोड़ 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यह प्रस्ताव पास कर परिवहन विभाग को बजट दे दिया है।

बोर्ड की तरफ से मिले बजट में चार मारुति ओमिनी खरीदी जाएंगी। इन वाहनों में प्रदूषण की जांच के लिए कंबाइंड पीयूसी मशीन लगाई जाएगी। हर एक मशीन की कीमत चार लाख रुपये है। इसके जरिये मौके पर ही प्रदूषण जांच कर वाहन स्वामी को नोटिस या चालान थमाया जाएगा। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाने के लिए दो बोलेरो वाहन भी खरीदे जाएंगे।

दून में वाहनों की निगरानी और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए आरएफआईडी और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस पर 60 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। सभी ड्राइवरों के साथ बैठक होगी। शहर के प्रमुख स्थलों और कार्यालयों में बैनर-फ्लैक्स लगाए जाएंगे। आम जनता को पम्फ्लेट और हैंडबिल बांटे जाएंगे। वाहन डीलर, प्रदूषण जांच और चालक प्रशिक्षण केंद्र के जरिये भी जागरूक किया जाएगा। आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सुनील शर्मा, ने कहा वाहन प्रदूषण रोकने के लिए हमें एक करोड़ 40 लाख रुपये का बजट मिल गया है। इसमें से 40 लाख रुपये ऋषिकेश शहर के लिए हैं। इस अभियान के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही यह अभियान शुरू किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago