देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर डीएम विनय शंकर पांडेय ने तबादले का आदेश न मानने पर रुड़की तहसील के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। अनिल कुमार रुड़की तहसील में प्रशासनिक अधिकारी व सुनील कुमार वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। ये जो दो अधिकारी है दोनों आपस में भाई बताए जा रहे है। एक राजस्व अधिकारी है तो दूसरा वरिष्ट सहायक पद पर तैनात है। साथ ही ये दोनों अधिकारी तबादले के आदेश के खिलाफ दोनों हाई कोर्ट गए थे। आपत्ति सुनवाई के बाद गुरुवार को कार्यवाही की गई है जिला अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 2021 के प्रशासनिक राजस्व अनिल कुमार और वरिष्ठ सहायक तहसील रुड़की सुनील कुमार का तबादला हरिद्वार कलेक्ट्रेट में किया गया था। दोनों इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे हाई कोर्ट ने आदेश पर रोक नहीं लगाई बल्कि दोनों कर्मचारियों के प्रत्यावेदन निस्तारण करने के आदेश दिए। जिला अधिकारी ने दोनों की सुनवाई की और निस्तारण कर दिया। उसके बावजूद दोनों अधिकारी जॉइनिंग लेने नहीं आए डीएम ने दोनों को निलंबन के साथ ही मामले की जांच हरिद्वार एसडीएम को सौंप दी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…