उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में तैनात डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

देहरादून:-  केन्द्र सरकार ने राज्य में संचालित चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य को 28.13 करोड़ के अतिरिक्त बजट की स्वीकृत दी है। जिसके अंतर्गत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब की स्थापना व आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा चार धाम यात्रा यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती व यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ता भी स्वीकृत किया गया है। जिस पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

चारधाम यात्रा 2023

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं तीर्थयात्रियों को सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु विगत माह केन्द्र सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत 32.85 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकर के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुये चार धाम यात्रा के लिये अतिरिक्त बजट मंजूर किया है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थापना एवं यात्रा में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों हेतु प्रोत्साहन भत्ता के साथ ही 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की मंजूरी देते हुये 28.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में कैथ लैब के लिये 8 करोड़ तथा आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है, जबकि कैथ लैब संचालन के लिये जरूरी मानव संसाधन की स्वीकृत देते हुये 1.62 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके अलावा चार धाम यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टॉफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ते के लिये 16 करोड 47 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र सरकार ने 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की भी मंजूरी दी है, इनके वेतन व प्रोत्साहन भत्ता के लिये अलग से एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि पहली बार चार धाम यात्राओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सुलभ बनाने के लिये केन्द्र सरकार ने अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केन्द्र स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago