उत्तराखण्ड

राजपुर क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी कर 02 व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने के 03 आरोपियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून:-  कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को कालागांव व किरसाली चौक में झगड़े की सूचना मिली। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी थी, पुलिस बल को देखकर मौके पर इकट्ठी भीड़ तीतर बितर हो गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे व मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी करते हुए झगड़े में शामिल व्यक्तियों की तलाश शुरु की गई। तत्पश्चात थाना राजपुर में आकर वादी सचिन मल्ल निवासी चिड़ोवाली देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 21/08/24 को शाम के समय उनके जीजा अनिल सिंह व उनके भाई सरेन्द्र मल्ल पर 10-15 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ड़डे व सरियो से कालागांव व किरसाली चौक में हमला किया गया। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0 197/24 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/109(1)/351(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना राजपुर पर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व सहस्त्रधारा रोड़, कालागांव रोड़, थानो रोड़ आदि जगहों में लगभग 252 कैमरों को चैक किया गया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगभग 800 लोगों से पूछताछ की गई, साथ ही मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई।

पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से घटना में सुनील कुमार व उसके दोस्तो के शामिल होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली। पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग धोरणपुल के पास से उक्त घटना में शामिल अभियुक्त सुनील कुमार, नमन सिंह व शिशिर अधिकारी को घटना में प्रयुक्त 02 वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में  घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा आपसी लेन देन के चलते घटना को अजांम दिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-

(1)- सुनील कुमार पुत्र दौलत, निवासी भावलवासी, सीतारोड रेलवे लाईन, थाना सीटी 1 सदर अवरोह जिला फाजुलका पंजाब, उम्र 25 वर्ष।
(2)- नमन सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी 105 ओरकेडिया सोसाईटी, खैरी कला, जनपद फरीदाबाद हरियाणा, उम्र 21 वर्ष।
(3)- शिशिर अधिकारी पुत्र नेत्रपाल अधिकारी निवासी मकान न0-1102 सेक्टर 14 फरीदाबाद हरिय़ाणा, हाल पता- 105 आरकेडिया सोसाईटी निकट डीआईटी कालेज मसूरी रोड, देहरादून उम्र 23 वर्ष।

बरामदगी-

(1)- वाहन सं0-डीएल-8-सीपी 0322 स्विफ्ट
(2)- वाहन सं0 डीएल-8-सीवाई1914 वाक्सवोगन
(3)- स्टील रॉड-04

पुलिस टीम

(1)- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
(2)- व0उ0नि0, सुमेर सिंह
(3)- उ0नि0 शोएब अली, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
(4)- उ0नि0 विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन
(5)- उ0नि0 संदीप कुमार चौकी प्रभारी कुठाल गेट
(6)- उ0नि0 प्रवेश रावत
(7)- कान्स0 विशाल
(8)- कान्स0 अमित
(9)- हेड कान्स0 चालक महावीर सिंह

एस0ओ0जी0 टीम :-

(1)- हे०का० किरण
(2)- का० अमित
(3)- का० विपिन

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago