उत्तराखण्ड

राजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक फ्लैट से आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 09 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहारदून:-(थाना राजपुर):- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामण वाला गांव में पुरूकुल रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1- सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष 2- सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष 3- विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष 4- लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष 5- सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष 6- मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 ,7- विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष ,8- शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष ,9- शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष बताया, मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन,एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से शुभम नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है तथा देहरादून में सटटे का काम सिराज मेनन द्वारा देखा जाता है, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की साइट, लेजर, टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है । आनलाईन सटटे की साइटों की आई0डी0 एंव लिंक अभियुक्तों को शुभम, निवासी छत्तीसगढ़ के द्वारा मोबाइल फोन के जरिये उपलब्ध करायी जाती है। शुभम द्वारा पैसे लेकर अभियुक्तों को सटटे के ऑनलाइन प्वांइन्टस उपलब्ध कराये जाते है, जिन्हें अभियुक्तों द्वारा आगे लोगो को ऑनलाइन बेचकर उनसे पैसे लेकर सट्टा खिलवाया जाता है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है। सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹9 लाख रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मंे लगभग 20 करोड़ रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त तीनो ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण :-

1- सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष
2- सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष
3- विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष
4- लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष
5- सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष
6- मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 ,
7- विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष ,
8- शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष
9- शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष ।

बरामद माल का विवरण –
1- 08 लैपटॉप
2- 50 मोबाइल फोन,
3- 05 एक्स टेन्शन बोर्ड
4- 10 मोबाइल जार्जर मय डाटा कैबल
5- लैपटॉप चार्जर अलग दृ अलग कम्पनी
6- 01 माउस,
7- 02 कापी नोट पैड
8- 02 ए टी एम कार्ड, 01 डेबिट कार्ड,
9- 02 जीओ बोर्ड बरामद

नोट :- एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ₹10000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है

पुलिस टीम :-

टीम प्रभारी- श्री अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी मसूरी
1-उ0नि0, पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष थाना राजपुर देहरादून
1- व0उ0निरी0 सुमेर सिंह, थाना राजपुर देहरादून
2- उ0निरी0 संदीप कुमार चौकी कुठालगेट थाना राजपुर देहरादून
3- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल थाना राजपुर देहरादून
4- कानि0 1014 सुभाष
5- कानि0 1361 अमित भट्ट
6- कानि0 930 राजू शर्मा
7- कानि0 895 सुशील पाल
8- रि0कानि0 दिशान्त रावत
9- हे0का0 चालक महावीर

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago