उत्तराखण्ड

अमरीक गैंग के सक्रिय सदस्य तथा धोखाधडी के मुख्य आरोपी अभियुक्त रणवीर सिंह का दून पुलिस ने किया आंबाला जेल में “वारण्ट बी” दाखिल

देहरादून;-  थाना राजपुर:- दिनांक 21-3-2024 को वादी श्री गोविंद सिंह पुंडीर की तहरीर पर थाना राजपुर में अमरीक गैंग के विरूद्व जमीनी धोखाधडी के सम्बंध में मु0अ0सं0 76 / 24 पंजीकृत किया गया था, दौराने विवेचना पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल 04 अभियुक्तों अदनान, अमजद, शरद गर्ग व साहिल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान दिनांक 22/7/24 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा प्रकश में आये एक अन्य अभियुक्त रणवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी 115 हेमा माजरा थाना मुलाना जनपद अंबाला हरियाणा का मा0 न्यायालय से वारंट-बी प्राप्त किया गया। अभियुक्त रणवीर सिंह उपरोक्त द्वारा दिनांक 24 /6 /24 को पंचकूला में दिल्ली पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया था, उक्त मुठभेड़ में अभियुक्त रणवीर के पैर में गोली लग गई थी जिसका उपचार पंचकूला के एक निजी अस्पताल में हरियाणा पुलिस की निगरानी में चल रहा था । दिनांक 19/7/24 को अभियुक्त के ठीक होने के पश्चात हरियाणा पुलिस द्वारा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार अंबाला भेजा गया था, जिसके विरूद्व थाना सेक्टर 20 पंचकुला हरियाणा में मुकदमा अपराध संख्या-89/24, धारा 147/ 149 /186/ 189 /225/ 308/ 332 /34 /342 353/ 379इ /511 भादवी पंजीकृत किया था। एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पूर्व में दून पुलिस की एक टीम को अभियुक्त से पूछताछ के लिए सेक्टर 20 पंचकुला भेजा गया था, जिनके द्वारा अभियुक्त से बाबा अमरीक गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।

दिनांक 22-7-24 को राजपुर पुलिस द्वारा रणवीर का वारंट बी प्राप्त कर सेंटर जेल अंबाला में दाखिल कर लिया गया है। अभियुक्त को जल्द ही देहरादून लाकर गैंग के अन्य सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जाएगी। अभियुक्त रणवीर एक हार्डकोर क्रिमिनल है, जिसके विरुद्ध देश के कई राज्यों में संगीन वारदातों के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago