उत्तराखण्ड

30 मार्च को दून के ऐतिहासिक झंडेजी मेले का होगा शुभारंभ

देहरादून:- दून के ऐतिहासिक झंडेजी के आरोहण 30 मार्च को होगा। देश-विदेश की संगत इस पल की साक्षी बनने के लिए दून पहुंचेंगी। इस वर्ष पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य मिलेगा। इससे पूर्व आज यानी बुधवार को अराईयांवाला (हरियाणा) में भी झंडेजी का आरोहण किया जाएगा। श्री दरबार साहिब में श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति की बैठक में झंडा मेला में विशेष आयोजन, यातायात व संगत के ठहरने की व्यवस्था पर मंथन किया गया। श्री गुरुराम राय दरबार साहिब में श्री झड़ा जी मेला आयोजन समिति की बैठक हुई। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश दिए। आयोजन समिति के व्यवस्थापक विजय प्रसाद डिमरी ने बताया कि मेला आयोजन के कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

बताया कि इस बार लाखों की संख्या में देश-विदेश से संगत के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए मेले के दौरान होने वाली गतिविधियां व उनके संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 50 समितियों का गठन किया है, जो मेले का सफल संचालन करेंगी। मेला समिति के पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के साथ ही मेले में आने वाली संगत को सुरक्षा व सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गत सोमवार को श्री दरबार साहिब के प्रतिनिधि के रूप में सुबोध उनियाल पंजाब की पैदल संगत के लिए हुकमनामा लेकर रवाना हो चुके हैं। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था, संगतों के वाहनों की पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, मेला आयोजन स्थल पर पुलिस थाने व मेला अस्पताल का संचालन, एंबुलेंस व्यवस्था, श्री दरबार साहिब में प्रवेश व निकास के लिए वन-वे व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस बार मेले के दौरान आठ बड़े और चार छोटे लंगरों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा संगतों के लिए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स, बिंदाल, राजा रोड, तालाब व बांबे बाग स्कूल के अलावा शहर के धर्मशाला व होटल के संचालकों से संपर्क कर ठहरने की व्यवस्था बनाई है।

20 मार्च: हरियाणा के अराईयांवाला में झंडेजी का आरोहण किया जाएगा।

21 मार्च: श्री गुरु राम राय इंटर कालेज सहसपुर में पैदल संगत का स्वागत।

22 मार्च: पैदल संगत का कांवली गांव में प्रवेश के बाद शाम को दर्शनी गेट पर श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में स्वागत।

27 मार्च: श्री दरबार साहिब में गिलाफ सिलाई का कार्य शुरू होगा।

29 मार्च: परंपरानुसार पूर्वी संगत को किया जाएगा विदा।

30 मार्च: दोपहर तीन से चार बजे के बीच ऐतिहासिक झंडेजी का होगा आरोहण।

31 मार्च: श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज संगतों को दर्शन देंगे।

01 अप्रैल: श्री दरबार साहिब से निकाली जाएगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा।

सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय महाराज का जन्म सन 1646 में पंजाब के होशियारपुर जिले में हुआ था। उन्होंने देहरादून को अपनी तपस्थली चुना और दरबार साहिब में लोक कल्याण के लिए विशाल झंडा लगाकर श्रद्धालुओं को ध्वज से आशीर्वाद लेने का संदेश दिया था। होली के पांचवें दिन चैत्रवदी पंचमी को श्री गुरु राम राय महाराज के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है व झंडा मेले का आयोजन किया जाता है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago