उत्तराखण्ड

नशा मुक्त देवभूमि: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में ढाई हजार पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों ने ली शपथ,

नशा मुक्त देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने, दून पुलिस ने बढ़ाए कदम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में ढाई हज़ार (2500) पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों ने ली शपथ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन 2025 के तहत देवभूमि को ड्रग फ्री करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर अभियान को सफल बनाने तथा जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने में दून पुलिस की सहभागिता बढाने के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, शाखा/ थाना प्रभारियों को अपनी अपनी शाखाओ व थानों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को नशे के उन्मूलन के संबंध में शपथ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया था।

    शपथ लेते हुए पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों

 

जिसके तहत एसएसपी द्वारा स्वयं पुलिस लाइन देहरादून, पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात कार्यालय तथा सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थानों में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ड्रग्स का सेवन न करने तथा ड्रग्स का सेवन करने वाले व्यक्तियों में अपेक्षित सुधार लाने का प्रयास करने तथा ड्रग्स बेचने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने की शपथ दिलाई गयी। जनपद देहरादून के विभिन्न थानों तथा शाखाओं में नियुक्त लगभग ढाई हजार (2500) पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नशा उन्मूलन की शपथ ली गयी।

 

शपथ:- मैं, शपथ लेता हूँ कि अनुशासित रहकर जनपद देहरादून में नशा उन्मूलन में अपना पूर्ण सहयोग दूँगा। मैं , ड्रग्स सेवन कभी नहीं करूँगा व अपने परिवार के सदस्यों को ड्रग्स के विरूद्ध सजग व सतर्क करूँगा। ड्रग्स सेवन करने वालों में अपेक्षित सुधार लाने, उन्हें सामान्य जीवन यापन के लायक बनाने में अपना पूर्ण सृजनात्मक एवं सकारात्मक सहयोग प्रदान करूँगा। मैं, ड्रग्स बेचने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने में विभाग को शत-प्रतिशत सहयोग करूँगा। मैं , कभी भी ड्रग्स के कारोबार में लगे अपराधियों को सहयोग नहीं करूँगा। ड्रग्स उन्मूलन में, मेरे किसी भी गंभीर अनुशासनहीनता पर विभाग मेरे विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही के लिए स्वतन्त्र रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago