उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण 26 प्रमुख मार्ग बंद, 125 गांवों का आवागमन प्रभावित

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। राज्य में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, आज नैनीताल, टिहरी, चंपावत, और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं।जौनसार बावर में भूस्खलन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हल्की वर्षा में ही पहाड़ दरक रहे हैं। जिसके चलते पछवादून में एक व जौनसार बावर में 25 मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। तीन स्टेट हाईवे, एक प्रमुख जिला मार्ग समेत कुल 26 मार्गों के बंद होने से करीब 125 गांवों, खेड़ों मजरों में रहने वाले ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

मार्गों के बंद होने से किसान अपनी नकदी फसल टमाटर, मूली, खीरा, बींस, अदरक, शिमला मिर्च, हरी मिर्च आदि कृषि मंडियों में नहीं पहुंचा पाए। मार्ग बंद होने के कारण किसानों को या तो अतिरिक्त दूरी नापकर अन्य रास्तों से मंडियों में जाना पड़ रहा है, जिससे भाड़ा अधिक लगने पर उनका मुनाफा लगातार घट रहा है। कई गांवों के लिए एक मात्र रास्ता बंद होने पर नकदी फसलें खेतों में ही सड़ रही है। बंद मार्गों के कारण चकराता में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो गया है। वर्षा होते ही जगह जगह पहाड़ दरकने से मलबा सड़कों पर आकर यातायात बाधित कर रहा है। लोनिवि साहिया का साहिया क्वानू राज्य मार्ग किमी तीन पर तारली खड्ड व किमी 15, 16 के पास बंद हो गया है। लोनिवि चकराता का चकराता लाखामंडल राज्य मार्ग पर यातायात दूसरे दिन बाद भी सुचारू नहीं हो पाया।

दारागाड कथियान राज्य मार्ग किमी 24 खादरा के पास बंद है, जिस पर भी यातायात सुचारू नहीं है। मुख्य जिला मार्ग पुरोड़ी रावना डामटा मार्ग खाटुवा के समीप दो स्थानों पर मलबा आने से बंद है। लोनिवि साहिया का 27 जुलाई से बंद डयूडीलानी ठलीन सकरोल मोटर मार्ग पर यातायात सुचारू नहीं हो पाया।सराड़ी, गोथान, बोहा संपर्क मार्ग, बिजऊ कुइता खतार, तारली व कालसी चकराता से निकला रानी गांव मोटर मार्ग पर भी यातायात ठप हो गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago