उत्तराखण्ड

मसूरी लंढौर मार्ग पर भूस्खलन, भारी भरकम पुस्ता गिरने से इलाके में सुरक्षा खतरे की स्थिति, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ

मसूरी लंढौर मार्ग स्थित बेकरी हिल के पास सुबह भूस्खलन हुआ। यहां भारी भरकम पुस्ता गिरने से एक आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गया है। शहर में लगातार जारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमाऊं और गढ़वाल जाने वाले सैकड़ों यात्री फंसे हैं।
सोमवार रात्रि हुई भारी बारिश से थराली में कई सड़कें बंद हैं। कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बैनोली और सुनल में बंद है। बिजली और पानी की सप्लाई भी यहां ठप है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुमाऊ और गढ़वाल जाने वाले सैकड़ों यात्री फंसे हैं। देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर अल्मोड़ा जाने वाले यात्री यहां परेशान है। इसके अलावा थराली देवल मोटर मार्ग सहित कई ग्रामीण सड़कें भी बाधित हैं।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर बारिश के बाद सुबह बारिश थमी। उधर यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी में मोटर मार्ग तीसरे दिन भी अभी तक बंद है। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही यमुनोत्री धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल,आशीष उनियाल, राकेश रावत आदि ने सड़क खोलने में लोनिवि की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए बताया कि उक्त मार्ग बंद होने से करीब दो किलोमीटर पैदल या घोड़े खच्चरों से आवाजाही करनी पड़ रही है जिसके कारण समय बर्बादी के साथ ही आर्थिक बोझ अतिरिक्त पड़ रहा है।

पछवादून और जौनसार बावर के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद रहे। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड का कोटी-ढलानी-नंदा की चौकी-आमवाला-धौलास मोटर मार्ग सड़क कटाव के कारण बंद है। धान गांव-मिसराज पट्टी मोटर मार्ग पर दो स्थान पर मलबा आया है।  लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का गडूल-सकरौल मोटर मार्ग तीन स्थान पर, बाढ़वाला-जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग दो स्थान पर, गौराघाटी-रंगेऊ मोटर मार्ग दो स्थान पर व प्यूनल मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago