उत्तराखण्ड

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर पुल पर मरम्मत के कारण ट्रैफिक बाधित, एक लेन को अस्थायी रूप से किया गया बंद

देहरादून:-  एनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि फ्लाईओवर के पुल पर मरम्मत चल रही है। इसलिए एक लेन को बंद किया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब दो सप्ताह लगेंगे, इसके बाद ट्रैफिक सुचारु हो जाएगा । हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला फ्लाईओवर की एक लेन को एनएचएआई ने बंद कर दिया है।

इस लेन के पुल पर मरम्मत कार्य जा रहा है। अफसरों के अनुसार, मरम्मत कार्य को पूरा करने में करीब दो सप्ताह का समय लगेगा।दून-हरिद्वार हाईवे को एनएचएआई ने पांच साल पहले फोर लेन में तब्दील किया था। लच्छीवाला में फ्लाईओवर तैयार किया गया था। अब फ्लाईओवर की एक लेन को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है, जिस कारण यहां ट्रैफिक बाधित हो रहा है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि फ्लाईओवर के पुल पर मरम्मत चल रही है। इसलिए एक लेन को बंद किया गया है। इस काम को पूरा करने में करीब दो सप्ताह लगेंगे, इसके बाद ट्रैफिक सुचारु हो जाएगा।

डाटकाली में बनी नई सुरंग पर ट्रैफिक बंद

दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के तहत डाटकाली में बनाई गई नई सुरंग पर एनएचएआई ने एक साल पहले ट्रैफिक चालू किया था, लेकिन अब यहां कुछ समय से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। पुरानी सुरंग से ही ट्रैफिक चल रहा है, जिससे यहां कई बार जाम की समस्या भी बन रही है।

एनएचएआई के साइट इंजीनियर रोहित पंवार ने बताया कि पुरानी सुरंग की एप्रोच रोड बनाने के लिए नई सुरंग में कुछ समय के लिए ही ट्रैफिक खोला गया। यहां अभी कुछ काम बाकी हैं, जिसे पूरा किया जाना है। इसके बाद एक साथ पूरे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक चालू किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago