उत्तराखंड:- भूस्खलन के कारण हेमकुंड साहिब मार्ग पर गोविंदघाट क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं होने लगी हैं। पुलना में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। घास लेकर आ रहीं पुलना की रजनी देवी भी मलबे की चपेट में आ गईं। उनके पैर में पत्थर लगने से चोटें आई हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।
गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया, सड़क पर आए बोल्डर और मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी गई है। उन्होंने हेमकुंड जा रहे श्रद्धालुओं और फूलों की घाटी जा रहे पर्यटकों को भारी बारिश के दौरान सुरक्षित जगहों पर शरण लेने के लिए कहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…