महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र के थाणे में शिवसेना यूबीटी के नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल पालघर जिले के वसई में एक रिक्शा चालक के साथ शिवसेना यूबीटी नेता की बहस हुई और बहस के दौरान ही वे बेहोश होकर गिर गए। ऐसा माना जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी के नेता की हृदय आघात (हार्ट अटैक) से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
अविभाजित शिवसेना के पूर्व थाणे जिला प्रमुख रघुनाथ मोरे के बेटे मिलिंद मोरे (45 वर्षीय) रविवार शाम को वसई के नवापुर इलाके में एक रिजॉर्ट में परिवार के साथ पहुंचे थे। रिजॉर्ट के बाहर उनकी एक रिक्शा चालक के साथ किसी बात पर बहस हो गई। बहस के दौरान ही मिलिंद बेहोश हो गए। इस पर परिजन उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि मिलिंद मोरे की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मिलिंद मोरे खुद भी शिवसेना यूबीटी से जुड़े थे और फिलहाल थाणे के उप-जिला प्रमुख थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…