देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बारिश के कारण एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें बंद, बिजली और जल आपूर्ति प्रभावित

हिमाचल प्रदेश :- हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 218 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे। इसके साथ ही 131 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं। कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उधर, बीती रात को राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। नयना देवी में 96.4, बीबीएमबी 33.0, धर्मशाला 25.0, डलहौजी 11.0, कंडाघाट 10.4, काहू 9.2, बिलासपुर 4.0 व कुफरी में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं जिला किन्नौर के निगलुसरी में एनएच पांच पर भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां पहाड़ी लगातार दरक रही है। इससे सोमवार रात से यातायात पूरी तरह से ठप है। सेना के जवानों सहित हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वहीं, शकराल-ढली फोरलेन की 400 मीटर लंबी ढली टनल की खुदाई शुरू होने से पहले ही पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे टनल का मुहाना बंद हो गया है। हालांकि, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास एनएच को खतरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.6, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.0, ऊना 23.0, नाहन 23.1, केलांग 13.4, पालमपुर 19.0, सोलन 19.0, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.6, मंडी 23.0, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 24.0, चंबा 23.0, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 16.6, कुकुमसेरी 10.1, नारकंडा 14.4, भरमौर 18.4, रिकांगपिओ 17.7, पांवटा साहिब 25.0 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago