उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजभवन कूच के दौरान पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, करन माहरा को आया चक्कर

देहरादून:-  विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन कूच करने पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से बड़ी संख्या में राजभवन के लिए कूच करने जाते कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बेहोश हो गए।

पुलिस ने हाथी बड़कला बैरियर के पास राज भवन के लिए निकले कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी पहले बैरियर पारकर अंतिम बैरियर तक पहुंच गए। यहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की तीखी झड़प हुई। बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को पुलिस अंतिम बैरियर से हटाया। पुलिस जब मुख्य बैरियर से कांग्रेसियों हटा रही थी तभी करन माहरा बेहोश हो गए। कांग्रेसियों ने उनपर पानी के छींटे डाले। करीब पांच मिनट बाद उन्हें होश आया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago