उत्तराखंड:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड के अवंता समूह पर उत्तराखंड के देहरादून समेत हरियाणा और महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने समूह के प्रमुख गौतम थापर की विभिन्न कंपनियों से जुड़ी 678.48 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर दिया है।
देहरादून में गौतम थापर की पछवा दून परगना में गुनियाल गांव की 18 एकड़ भूमि को कुर्क किया गया है। यह मामला वर्ष 2019 से गतिमान है। जिसमें सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को उन निष्कर्षों के बारे में खुलासा किया था, जिनका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर संभावित प्रभाव पड़ा था। प्रकरण में गौतम थापर वर्ष 2021 में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि कंपनी के एक प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी माधव आचार्य को जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…