पाखरो रेंज घोटाला (Pakhro range scam) मामले पर ईडी (ED) ने चार तत्कालीन अफसरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
ED ने चार अफसरों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पाखरो रेंज घोटाला मामले पर ईडी ने 4 तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। बता दें इसमें तत्कालीन डीएफओ अखिलेश तिवारी, तत्कालीन डीएफओ किशन चंद, रेंजर बृज बिहारी शर्मा और रेंजर मथुरा सिंह शामिल हैं। चारों अफसरों पर पाखरो रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर अवैध निर्माण करने का आरोप है।
पोखरों रेंज घोटाला क्या है?
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी का निर्माण होना था। लेकिन 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना अनुमति के ही शुरू कर दिया गया. इस मामले में अधिकारियों ने ठेकेदारों की मिलीभगत से 215 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए थे.
पाखरो रेंज में पेड़ों की कटाई और अवैध निर्माण की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हुई थी। चारों अधिकारियों पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप है। जांच के दायरे में तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह भी हैं। ईडी हरक सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…