उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग ने की तैयारी शुरू, आजादी के अमृत महोत्सव को राज्य स्तर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा- बंशीधर तिवारी

आज महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव स्थानान्तरण नीति एवं बी०आर०सी० सी०आर०सी० की नियुक्ति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव को राज्य स्तर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मानाये जाने के लिए इस तरह से कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें माध्यमिक स्तर पर भाषण प्रतियोगिता- कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं हेतु आजादी के अमृतोत्सव पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित होंगे। भाषण प्रतियोगिता विद्यालय स्तर ब्लाक स्तर एवं जनपद स्तर पर आयोजित करने के उपरान्त प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार 13 जनपदों से 13 प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगें। राज्य स्तर पर ये प्रतियोगिता राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के सभागार में दिनांक 12 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित करायी जायेगी।

 

प्रतिभागियों एवं उनके साथ एस्कार्ट अध्यापक का मार्ग व्यय एवं प्रतियोगिता के दौरान चाय, जलपान एवं पुरस्कार की व्यवस्था समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा की जायेगी एवं प्रतिभागियों एवं उनके एस्कार्ट अध्यापक के देहरादून में रहने व भोजन की व्यवस्था सीमेट द्वारा वहन की जायेगी। इस सम्बन्ध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा अलग से विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये जायेगें। वहीं प्रारम्भिक स्तर पर विद्यालयों एवं ब्लाक स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी तथा इस सम्बन्ध में निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये जायेगें 13- 14 अगस्त को प्रभातफेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमें लगभग 500 बच्चे,कार्मिक एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए प्रतिभागी प्रातः 7:00 बजे राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजपुर रोड से होकर सचिवालय के पिछले गेट से होते हुए वापस राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजपुर रोड देहरादून में पहुँचेंगे, जिसमें एन०सी०सी०. स्काउट गाइड मैं एवं एन०एस०एस० के बच्चे अपनी-अपनी ड्रेस एवं तिरंगे झण्डे के साथ प्रतिभाग करेंगे। इस हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून द्वारा समुचित व्यवस्था करते हुए दिशा निर्देश निर्गत किये जायेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago