उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री डॉo धन सिंह रावत ने किया वृक्षारोपण, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से की वृक्षारोपण की अपील

प्रदेशभर में आज लोक पर्व हरेला को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय स्कूलों के परिसरों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। इसी कड़ी में सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड़ पहुँच कर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर छात्राओं को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण की अपील की।

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आज लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड़ में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति बेहद करीब थे, वह जानते थे कि कुदरत ने उन्हें अपार प्राकृतिक सम्पदा से लैस किया है, लेकिन वह प्राकृतिक संसाधनों का जितना दोहन करते थे उतना ही वापस प्रकृति को लौटते थे, यही वजह है कि हमारे बुजुर्गों ने हरेला जैसे कई लोक पर्व मनाने की परंपरा विकसित की।

डॉ0 रावत ने कहा कि लोक पर्व हरेला धरती के श्रृंगार का आधार है और पर्यावरण को बचाये रखने के लिये वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे अस्तित्व का आधार है जिसे बचने के लिये सभी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। डॉ0 रावत ने प्रदेशभर के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  एनसीसी , एनएसएस, पुलिस कैडेट , स्काउट गाइड ,बैंड, ईको क्लब की छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में राजकुमार पुरोहित, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या प्रेमलता बौडाई, इको क्लब प्रभारी रितु मलिक सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago