उत्तराखण्ड

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखी नवनियुक्त जिलधिकारी सोनिका

आज जिलाधिकारी सोनिका ने पदभार संभाला और इसके साथ ही वे एक्शन मोड में दिखी, वहीं जिलधिकारी, देहरादून/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका द्वारा स्मार्ट सिटी लिo के अन्य अधिकारियों के साथ आज देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय सभी सम्बन्धित विभागों, कार्यदायी संस्थाओं एवं डीoएसoसीoएलo तथा पीoएमoसीo, डीoएसoसीoएलo के अधिकारी उपस्थित रहें।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारी द्वारा स्मार्ट टॉयलेट परियोजना के अन्तर्गत बन रहे सभी स्मार्ट टॉयलेटों का निरीक्षण किया गया एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया की सभी स्मार्ट टॉयलेट का कार्य शीघ्र किसी पूर्ण कर लिया जाए।

बहल चौक से क्लॉक टावर एव ईoसीo रोड की ओर स्मार्ट रोड का निरीक्षण किया गया इस दौरान कार्यदायी सस्था कों निर्देशित किया गया की कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य किया जाए तथा आम जनमानस को कार्यों के चलते असुविधा का सामना ना करना पडें इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सम्बन्धित विभाग द्वारा कार्य में बाधा उत्तपन्न करने वाले इलेक्ट्रिक पोलों, होर्डिंग्स आदि यथाशीघ्र हटा लिया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मासिक एवं साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर देहरादून स्मार्ट सिटी को प्रस्तुत की जाए।

 

परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया की कार्य को शीघ्र करने हेतु समुचित श्रमिकों की संख्या के साथ कार्य किया जाए साथ ही निर्देशित किया गया कि पार्किग में टाइल्स आदि लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। तिब्बती मार्केट की नाली निर्माण का कार्य के बाद फुटपाथ निर्माण का कार्य जनहित में प्राथमिकता के अनुसार पूर्ण किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया की कार्यहित में अपने संसाधानों में वृद्धि की जाए जैसे निर्माण सामग्री, मजदूर, मशीन एवं निमार्ण सामग्री स्टोर आदि तथा मासिक एवं साप्ताहित कार्ययोजना बनाकर देहरादून स्मार्ट सिटी को प्रस्तुत की जाए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago