शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों पर असन्तोष जताते हुए कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्मार्ट सिटी के कार्यों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के साथ कहा कि हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे ताकि इन विकास कार्यों का लाभ जनता को मिल सके।
बैठक में जिलाधिकारी, देहरादून आर0 राजेश कुमार, सी॰जी॰एम॰, डी॰एस॰सी॰एल॰ पदम कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…