उत्तर प्रदेश

हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 12 घंटे में 30.4 मिमी बारिश, शहर में जलभराव

उत्तर प्रदेश:-  हिमालय क्षेत्र पर बने नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन झमाझम बारिश हुई। दिसंबर में एक दिन बारिश ने पिछले 33 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश 12 घंटे में करीब 30.4 मिमी दर्ज की गई है। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। फाल्ट के कारण आधे शहर को 11 घंटे तक बिजली नहीं मिली। लोग पीने के पानी को भी तरस गए। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं। शनिवार को नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

शुक्रवार सुबह पांच बजे से लगातार बारिश हो रही है। दिन में भी कई बार अंधेरा छा गया, जिस कारण वाहन स्वामियों को भी लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आज भी  मेरठ समेत आसपास में बारिश होने के आसार हैं। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होगी।

बारिश के बाद शुक्रवार को मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 197 से 231 दर्ज किया गया। गंगानगर 243, जयभीमनगर 221, पल्लवपुरम 230, बेगमपुल 212, दिल्ली रोड 230 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, मूली आदि फसलों के लिए लाभकारी होती है। इस समय बारिश से बारिश के साथ नाइट्रोजन मिलती है, जो सिंचाई वाले जल से ज्यादा अच्छी रहती है।

जनपद में हो रही बरसात व अत्यधिक ठंड होने के कारण नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल 28 दिसंबर को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा दिए निर्देश पर सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध (नर्सरी से कक्षा 8 तक) विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर कराई जाएंगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago