गोरखपुर:- होली के दिन घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह शोभायात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया। शोभायात्रा मार्ग के दोनों तरफ स्थित एक हजार से अधिक घरों, 500 दुकानों की छत पर 1800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एटीएस के कमांडो ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया। एंटी ड्रोन टीम की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी मंगलवार की शोभायात्रा में तैनात रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नृसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर होली खेलते हैं। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरन लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…