उत्तराखण्ड

देवभूमि उत्तराखंड राम भक्ति में डूबी ,देहरादून  में  भव्य शोभायात्रा, बदले रहेंगे कई रूट

उत्तराखंड : श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत शनिवार को एक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट किए हैं। यह शोभायात्रा सुबह 10 बजे परेड मैदान से शुरू होकर कनक चौक-ओरिएंट चौक-घंटाघर-पलटन बाजार-डिस्पेंसरी रोड-दर्शनलाल चौक से होते हुए रेंजर्स मैदान पर समाप्त होगी।

बाहर से आने वाली बसों के लिए विभिन्न जगहों पर ड्रॉपिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय वाहनों के लिए छह पार्किंग स्थल चिन्ह्ति हुए हैं। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जनता से शोभायात्रा वाले मार्गों के स्थान पर वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की गई है।

ये हैं पार्किंग स्थल

रेंजर्स मैदान, मंगला देवी इंटर कॉलेज, पवेलियन ग्राउंड, लॉर्ड वेंकटेशन वेडिंग प्वाइंट, द दून स्कूल के सामने मॉल रोड पर खाली मैदान (बसों के लिए) और बन्नू स्कूल (बसों के लिए)।

बाहर से आने वाली बस यहां उतारेंगी सवारियां

– चकराता रोड से आने वाली बसें घंटाघर पर लोगों को उतारेंगी।

– राजपुर, रायपुर, हरिद्वार रोड से आने वाली बसें सर्वे चौक पर उतारेंगी।

– सहारनपुर रोड से आने वाली बसें बुद्धा चौक पर खाली होकर अपने पार्किंग स्थल को जाएंगी।

डायवर्जन प्वाइंट

– आईएसबीटी, कांवली रोड की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक रेलवे गेट से वापस जाएंगे।

– धर्मपुर की ओर से आने वाले सभी विक्रम सीएमआई से वापस होंगे।

– प्रेमनगर, कौलागढ़ की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक वाहनों को बिंदाल से वापस कर दिया जाएगा।

– राजपुर रोड की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक वाहन सचिवालय गैट के सामने से वापस कर दिए जाएंगे।

– सहस्रधारा रोड मालदेवता की ओर से आने वाले सभी विक्रम और मैजिक सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगे।

ये रहेगा यातायात प्लान

-जुलूस के परेड ग्राउंड से शुरू करने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैंसडान चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। रायपुर रोड की ओर आने वाले यातायात को ईसी रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

-शोभायात्रा के कनक चौक पर पहुंचने पर ओरिएंट चौक, पैसेफिक, लैंसडान चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जाएगा। यह यातायात ईसी रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। साथ ही दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नही भेजा जायेगा।

-शोभायात्रा के डिस्पेंसरी रोड पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल जाने वाले यातायात को दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा।

-शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक, घंटाघर, तहसील से दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा।

-शोभायात्रा के रेंजर्स ग्राउंड पहुंचने पर सभी स्थानों से उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार यातायात को सामान्य किया जाएगा।

पुलिस की अपील

राजपुर रोड व रायपुर रोड से चकराता रोड जाने वाले सभी वाहन चालकों को चकराता रोड जाने के लिए दिलाराम से कैंट व आराघर से प्रिंस चौक का प्रयोग करने की अपील की गई है। इसके अलावा लोगों को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक परेड ग्राउंड, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, ईसी रोड व बुद्धा चौक पर दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में इन स्थानों को जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील पुलिस ने की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago