उत्तराखण्ड

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर आज शहर में शोभायात्रा को देखते हुए रूट डायवर्ट प्लान तैयार

देहरादून:-  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर आज शहर में निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान तैयार किया है।शोभायात्रा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक डीएल रोड स्थित आंबेडकर ग्राउंड से शुरू होकर बेनी बाजार, बहल चौक, राजपुर रोड, ग्लोब चौक, ओरियंट चौक, कनक चौक, सर्वे चौक, करनपुर से होकर डीएल रोड स्थित आंबेडकर ग्राउंड पर समाप्त होगी।

रूट प्लान

  1. शोभायात्रा के बेनी बाजार पहुंचने से पूर्व ईसी रोड से बेनी बाजार जाने वाले यातायात को सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
  2. शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बहल चौक पार करने पर दिलाराम चौक से घंटाघर की ओर जाने वाले समस्त यातायात को बहल चौक से बेनी बाजार, ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा।
  3. शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल से यातायात लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा एवं चकराता रोड से आने वाले यातायात को राजपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।
  4. शोभायात्रा के पलटन बाजार में प्रवेश करने के उपरांत यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
  5. शोभायात्रा का अगला हिस्सा राजा रोड कट पर पहुंचने से पूर्व सहारनपुर चौक से तहसील चौक की ओर जाने वाले यातायात को प्रिंस चौक से चंदरनगर कट व हरिद्वार रोड से प्रिंस चौक की ओर जाने वाले यातायात को चंदन नगर कट होते हुए आइजी कार्यालय कट, दून चौक, बुद्धा चौक से घंटाघर व लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा ।
  6. शोभा यात्रा का पिछला हिस्सा दर्शन लाल चौक पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
  7. शोभा यात्रा के लैंसडौन चौक से कनक चौक की ओर चलने पर दर्शनलाल चौक से यातायात को बुद्धा चौक, क्रास रोड की ओर भेजा जाएगा ।
  8. शोभायात्रा के सर्वे चौक पहुंचने पर ईसी रोड से आने वाले यातायात को क्रास रोड से बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा।
  9. शोभायात्रा का पिछला हिस्सा करनपुर चौकी पास करते ही समस्त यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago