संभल :- संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के खिलाफ रविवार को बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के अनुसार बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित उनके निजी कार्यालय पर बिजली की चोरी पकड़ी गई है। विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक्सईएन विद्युत नवीन गौतम ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निजी कार्यालय पर बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान चार किलोवाट से अधिक लोड मिला, जबकि बिजली कनेक्शन नहीं था।
कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा टीम ने पूर्व जिलाध्यक्ष के मकान का घरेलू कनेक्शन भी 48 हजार रुपये का बिल बकाया होने पर काट दिया है। साथ ही बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अलग से की जा रही है।
पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के बेटे आमिर के खिलाफ शनिवार को बिजली चोरी का मामला विजिलेंस थाने में दर्ज किया गया था। दो एसी अलग तार डालकर चल रही थीं। बिजली विभाग की टीम ने कटिया कनेक्शन माना और बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मैं तो लखनऊ में हूं। कार्यालय पर बिजली कनेक्शन नहीं है। जब पार्टी के कार्यक्रम होते हैं तो जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। किसी का तार कार्यालय के नजदीक से जा रहा होगा। मेरे खिलाफ बिजली चोरी क्यों की गई है इसकी जानकारी करेंगे। मकान पर बकाया था इसकी भी जानकारी नहीं है। –फिरोज खां, पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा, संभल
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…