उत्तराखण्ड

आगामी कुछ दिन तक देहरादून व आसपास के इलाकों में रहेगी बिजली की आपूर्ति

देहरादून:- देहरादून व आसपास के इलाकों में आगामी कुछ दिन बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। एक ओर जहां मोहनपुर सब स्टेशन पर मरम्मत कार्यों की वजह से 19 मई को दिन में बिजली नहीं आएगी तो दूसरी ओर सहस्त्रधारा क्षेत्र से जुड़ी कालोनियों में 18 मई से छह दिन तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यूपीसीएल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सहस्त्रधारा क्षेत्र में आईटी पार्क सब स्टेशन और चालांग सब स्टेशन से आपूर्ति 18 बंद रहेगी। इन दोनों सब स्टेशनों के क्षेत्र में नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य होना है। वहीं, मोहनपुर सब स्टेशन में सीटी पीटी का काम होने की वजह से 19 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। यूपीसीएल ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह आपूर्ति की बाधा के मद्देनजर अपने जरूरी काम पहले से ही निपटा लें। घर में पर्याप्त पानी की व्यवस्था कर लें। बिजली से जुड़े दूसरे कार्य भी समय से पूरे कर लें। ताकि आपूर्ति की बाधा की वजह से उन्हें परेशानी न हो।

1- मयूर विहार, एकताविहार, राजीव नगर, कंडोली, डांडा लाखौंड, राजेश्वर नगर फेज-1, सहस्त्रधारा रोड, धौरण, अमन विहार आदि क्षेत्र : 18 मई से 20 मई और 22 मई से 24 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

2- सहस्त्रधारा रोड, कुल्हान, द्रोण वाटिका, दो बच्ची, तिब्बती कालोनी, राजेश्वरी नगर फेज-2, फेज-5 आदि क्षेत्र : 18 मई से 20 मई और 22 मई से 24 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

3-  प्रेमनगर बाजार, विंग नंबर 1-7,05 जनरल विंग, स्पेशल विंग, पुराना पोस्ट ऑफिस, अंबीवाला, शुक्लापुर, पिताम्बरपुर, उम्मेदपुर 81 आदि, मिट्ठीबेरी, गोरखपुर, तेलपुर, मेहूंवाला माफी, वन विहार, ऋषि विहार, हिमज्योति, पित्थुवाला और नया नगर आदि क्षेत्र : 19 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago