उत्तराखण्ड

मानदेय बढ़ोत्तरी पर कार्मियों ने जताया कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का आभार

देहरादून: वेतनवृद्धि की लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 368 संविदा कार्मिकों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो गई है। कॉलेज की स्थापना से लेकर अब तक अल्प वेतन में काम कर रहे कार्मियों ने इसका श्रेय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को दिया। कार्मिकों का कहना है कि वेतनवृद्धि को लेकर उनकी मांग को स्वास्थ्य मंत्री ने तवज्जो दी और वर्षों पुरानी समान कार्य-समान वेतन की मांग को अमलीजामा पहनाया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में स्थापना के समय से ही विभिन्न श्रेणी के शिक्षणेत्तर पदों पर तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार संविदा, दैनिक एवं नियत वेतनमान के आधार पर तैनात कार्मिक अल्प मानदेय पर कार्य करते आ रहे थे। जबकि उन्हीं के समकक्ष उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिक उनसे दुगने मानदेय पर कार्य कर रहे थे। जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज के अल्प मानदेय प्राप्त कार्मिकों में शासन व कॉलेज प्रशासन के विरूद्ध काफी असंतोष व्याप्त था। इसका खामियाजा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अपने विधानसभा चुनाव के दौरान कार्मिकों के विरोध व एंटी इनकंवेंटी के रूप में भुगतना पड़ा। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने असंतुष्ट कार्मिकों को आश्वस्त किया था कि उनके साथ न्याय होगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल

विभागीय मंत्री की पहल पर कॉलेज प्रशासन द्वारा मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन द्वारा प्रस्ताव को कैबिनेट रखा गया, तथा राज्य कैबिनेट के द्वारा कार्मिकों की वर्षों पुरानी उपनल कार्मिकों के समान मानदेय दिये जाने की मांग पर मुहर लगा दी गई। आखिरकार कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्षों से प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, लैब टेक्नीशियन सहित 38 विभिन्न श्रेणी के पदों पर संविदा, दैनिक व नियत वेतनमान पर तैनात कार्मिकों का वेतनमान उपनल कार्मिकों के समान बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया।

शासनादेश जारी होते ही मेडिकल कॉलेज के अल्प वेतनभोगी कार्मिकों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुये आपस में मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी संदीप पंवार, हरेन्द्र राणा, अमित मलवाल, पंकज कांडपाल, पंकज रावत, विक्रम भंडारी, रणवीर नेगी, भास्कर भट्ट, मुकेश उनियाल, दीपक रावत आदि ने मानदेय बढ़ाये जाने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुये उनके श्रीनगर आगमन पर भव्य स्वागत करने की बात कही।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2008 से ही 368 कार्मिक अल्प वेतनमान पर कार्य कर रहे थे। जो लम्बे समय से समान कार्य के लिये समान वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत थे। राज्य सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुये उपनल के समान वेतन दिये जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुये शासनादेश जारी कर दिया है। उम्मीद है कि अब सभी कार्मिक अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे। -डॉ0 धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago