उत्तराखंड:- एक व्यक्ति तीर्थयात्रियों से पंजीकरण के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है। तीर्थयात्रियों से पंजीकरण के नाम पर वसूली के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी पंजीकरण करने वाली आउटसोर्स कंपनी का कर्मचारी व एक पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के वैयक्तिक अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस को लिखित शिकायत दी। श्रीवास्तव ने बताया कि 2 जून को चारधाम यात्रा प्रबंधन कार्यालय में एक यात्री ने एक वीडियो क्लिप दी थी।
वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति तीर्थयात्रियों से पंजीकरण के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बुधवार को कौशिक विश्वास निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश, अमन गुसाईं, सचिन जुगलान, मुकेश पांडे सभी निवासी बीस बीघा बापूग्राम ऋषिकेश को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कौशिक विश्वास ने बताया कि वह चारधाम यात्रा संगठन में आउटसोर्स कंपनी के तहत पंजीकरण कार्यालय में तैनात है। वह अपनी निजी आईडी से टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन स्लॉट बुक करता है।
दूसरा आरोपी अमन पिछले साल पंजीकरण काउंटर पर काम कर चुका है। सचिन व मुकेश ट्रांजिट कैंप, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर घूम-घूमकर ऐसे यात्रियों को ढूंढते हैं जो की पंजीकरण के लिए परेशान होते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…