उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल में रविवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। वहीं, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई। वहीं देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं से तापमान गिर गया। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को सर्दी ने जाते-जाते ग्लेशियर को मजबूती देने वाली बर्फबारी करा दी। उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात तक बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। गंगोत्री धाम में सुबह से ही गंगोत्री धाम में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में शाम चार बजे से बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी सुबह से जारी है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि, इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने के भी आसार हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…