देहरादून: कांग्रेस में लगा गुटबाजी का दीमक सीनियर नेताओं से होते हुए अब यूथ कांग्रेस तक भी आ पहुंचा है। यूथ कांग्रेस के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए, शुक्रवार को नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल के बाहर लगे बैनर में यूथ कांग्रेस ने प्रीतम सिंह की फोटो तो लगाई थी, लेकिन बैनर से पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का फोटो गायब था।
करन माहरा थोड़ी देरी से आयोजन स्थल पर पहुंचे और बातों ही बातों में मंच से अपनी बात भी कह गए, कि मुझे आयोजन की सूचना तो दी गई, लेकिन कहां होगा ये नहीं बताया गया। लिहाजा, वेन्यू खोजने में देर लग गई, बैनर को लेकर माहरा बोले की प्रीतम सिंह पूर्व में नेता प्रतिपक्ष भी रहे है और प्रदेश अध्यक्ष भी हो सकता है प्रीतम सिंह उनको ज्यादा पसंद हों।
उधर प्रीतम सिंह ने जवाब दिया कि मैं न पोस्टर देखता हूं, न पोस्टर पर ध्यान देता हूं, मैं पोस्टर की राजनीति नहीं करता। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर बोले बैनर किसने कैसे लगाए इसका उन्हें पता नहीं है। कांग्रेस में गुटबाजी तो जग जाहिर है, लेकिन अब पोस्टर पॉलिटिक्स के जरिए नेता एक दूसरे पर वार करने से नहीं चूक रहे हैं, इससे पहले कांग्रेस भवन में दो बार पोस्टर को लेकर पार्टी नेताओं में विवाद हो चुका है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…