उत्तराखण्ड

धामी सरकार में दायित्वों की फर्जी सूची वायरल, भाजपा ने वायरल सूची को बताया अफवाह

देहरादून:- उत्तराखंड में दायित्व धारियों की लिस्ट में शामिल होने के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तो लगता है कि उनके लिए  यह सपनों सरीखा है  वही अब सोशल मीडिया में  कुछ फर्जी  लिस्ट भी चल रही है जिसमें दायित्व मिलने की बात कही गई है  लेकिन यह सब कुछ फर्जी है। देहरादून  भाजपा ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया है।

सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। दायित्वधारियों की वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कई नाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के बताए जा रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सरकार में दायित्वधारियों के नाम से वायरल सूची को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार ने दायित्वधारियों को लेकर ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। उन्होंने सूची को भ्रामक और तथ्यहीन बताया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

3 days ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

3 days ago

कफ सिरप विवाद पर सख्त हुई मप्र सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा देने वाले कफ सिरप कांड में मप्र सरकार ने बड़ा…

3 days ago

उत्तराखंड में युवा कांग्रेस का सदस्यता और चुनाव अभियान शुरू

युवा कांग्रेस ने आज उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस…

3 days ago

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर…

3 days ago

उत्तराखंड में मौसम का कहर: देहरादून में बारिश, केदारनाथ-हेमकुंड में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज…

3 days ago