उत्तराखण्ड

यूकेएसएसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, मोदीनगर का युवक गिरफ्तार

पांच तरह से फर्जीवाड़ा कर यूकेएसएसएससी की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा देने की कोशिश कर रहा मोदीनगर का सुरेंद्र शनिवार को गिरफ्तार हो गया। आरोपी ने अपनी उम्र कम दर्शाने के लिए दो बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। उसी आधार पर स्नातक की परीक्षा भी पास की। उसने परीक्षा के लिए तीन अलग अलग मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों के आधार पर तीन आवेदन किए थे। आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पांच अक्तबर को प्रस्तावित परीक्षा से पहले उसने देहरादून, टिहरी और हरिद्वार के परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन किया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उसने किस तरह से ये सब कागजात फर्जी बनवाए इसे भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

आयोग के अधिकारियों ने एक अभ्यर्थी के आवेदन को संदिग्ध पाया था। इसकी एसओजी से जांच कराई गई तो पता चला कि मोदीनगर के गांव कनकपुर भोजपुर निवासी सुरेंद्र ने तीन बार आवेदन किया है। फर्जी प्रमाणपत्रों का उपयोग कर अलग-अलग केंद्रों से अपना रजिस्ट्रेशन कराया। उसने देहरादून के पते पर एक स्थायी प्रमाणपत्र भी बनवाया। यह भी फर्जी है।

इस तरह किया फर्जीवाड़ा

  1. उम्र कम करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोबारा दी।
    2. 2012 में बीए करने के बाद नए दस्तावेज के आधार पर वर्ष 2018 में दोबारा सोलन हिमाचल प्रदेश से बीए किया।
    3. बालावाला देहरादून के पते पर एक फर्जी स्थायी प्रमाणपत्र बनवाया।
    4. आवेदनों में पिता का नाम तीन तरह से बदल-बदलकर लिखा।
    5. आवेदन के लिए सेवायोजन विभाग की फर्जी इंप्लाई आईडी बनाई।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago