उत्तराखण्ड

रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में हाथी के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों का वन चौकी पर हंगामा

रुड़की :-  रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में खेत में रखवाली कर रहे एक किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वन चौकी पर जमकर हंगामा किया और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। वही रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे किसानों ने भी किसान की मौत पर जमकर हंगामा किया। बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगिया निवासी धर्मू भगत (65) रविवार की रात अपनी खेत पर रखवाली करने गए थे। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय खेत में एक हाथी घुस आया। आहट होने पर धर्मू की आंख खुल गई और हाथी को भगाने का प्रयास करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथी ने उन्हें पटक पटककर मार दिया। पास के खेत में रखवाली कर रहे कुछ लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

वहीं सोमवार की सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरिपुर टोंगिया स्थित वन चौकी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सिविल अस्पताल पहुंचे और किसान की मौत पर जमकर हंगामा किया। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह हंगामा कर रहे किसानों को शांत किया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो पाई। एसओ बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही मामला भी शांत कर दिया गया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago