देश-विदेश

लखीसराय में अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या की, क्षेत्र में तनाव और पुलिस की गश्त बढ़ी

लखीसराय में बुधवार शाम अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटना स्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव की है। जबकि मृतक की पहचान ओमप्रकाश सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से पवई गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

अपराधियों ने चार गोली मारी
मृतक पप्पू सिंह, जो लखीसराय में मौजा बेचने का काम करते थे। बुधवार शाम अपने गांव लौटकर खलिहान में झड़नी के काम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए चेहरे और शरीर पर चार गोलियां दाग दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक की मां ने हत्या का आरोप सैदपुरा पंचायत की मुखिया के पति पंकज कुमार और उसके देवर पर लगाया है। उन्होंने दावा किया कि यह हत्या लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है।

पुराने विवाद में हुई हत्या 
परिजनों के अनुसार, पप्पू सिंह और मुखिया के पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले की तह तक जाने के लिए सभी संभावित कारणों से जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago