किसान सेवा केंद्र से किसानों को यूरिया खाद नहीं दिए जाने से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश बना हुआ है। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने सेंटर इंचार्ज का घेराव किया और किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने की बात कही, वहीं तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट के निर्देश पर सेंटर इंचार्ज ने किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि बाजपुर के बेरिया रोड स्थित किसान सेवा केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। जहां किसानों ने सेंटर इंचार्ज से किसानों को खाद उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन सेंटर इंचार्ज ने शनिवार को खाद उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे किसानों में आक्रोश पनप गया। इस दौरान किसानों ने किसान सेवा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया और मामले की जानकारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को दी। जिसके बाद सेंटर इंचार्ज में किसानों को खाद उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान विक्की रंधावा ने कहा कि पहले ही किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं और ऐसे में खाद होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों को परेशान करने की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…