देश-विदेश

उत्तराखंड में अचानक मौसम के बिगड़ने से किसानों की सरसों की बिक्री प्रभावित, ई खरीद पर गेट पास का कोई समाधान नहीं

भिवानी:– किसानों की सरसों एमएसपी पर खरीद के लिए नौ से बढ़ाकर 11 मंडियां कर दी हैं, लेकिन लगातार तीन दिन से किसी भी मंडी में किसानों के सरसों का सरकार ने एक दाना तक नहीं खरीदा है। शुक्रवार को ई खरीद का पोर्टल भी सुचारु रूप से चला, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से जिला मुख्यालय की मंडी में सरसों के साथ कोई किसान नहीं पहुंचा। हालांकि पहले से ही मंडी में किसानों की सरसों की ढेरियां लगी हैं। जिन्हें अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला है।
सरकार ने किसानों की सरसों 5450 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद की घोषणा की है। कृषि मंत्री के निर्देश पर 15 मार्च से ही मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद का दावा किया गया। किसान सरसों के साथ मंडी में भी पहुंचे, मगर नमी व पोर्टल की तकनीकी अड़चनों की वजह से किसानों की सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। नौ मंड़ियों के अलावा चांग और खरककलां कच्ची दो मंडियों में भी सरसों की खरीद की घोषणा वीरवार से की गई है। सरकारी खरीद एजेंसियों को अभी तक कोई संभावित खरीद का लक्ष्य भी नहीं दिया है। वहीं प्राइवेट तौर पर भी किसानों की सरसों अभी 4500 से 5200 रुपयों के भाव ही बिक रही है। इससे किसान को भी करीब ढाई सौ रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

आसमान में घिरे बादल, बूंदाबांदी बनी किसानों की आफत

मंडियों में किसान अपनी सरसों की अगेती फसल लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि गेहूं और पछेती सरसों की कटाई का काम भी चल रहा है। ऐसे में वीरवार रात से ही मौसम अचानक बिगड़ गया। जिले भर में वीरवार रात से ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं शुक्रवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। आसमान में घिरे बादल और बूंदाबांदी किसानों के लिए आफत बनी है। मंडियों में भी पहले से अधिक नमी वाली सरसों को आढ़तियों ने तिरपाल से ढकवा दिया।

ई खरीद पर अब तक नहीं कटा एक भी किसान का सरसों बिक्री का गेट पास

ई खरीद पर अब तक एक भी किसान का गेट पास नहीं कटा है, जबकि ई नेम पोर्टल पर ही किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनकी सरसों की भी प्राइवेट बोली लगवाई जा रही है। आढ़तियों का कहना है कि नमी और गुणवत्ता कम होने की वजह से फसल के काफी कम दाम मिल रहे हैं, सरकारी मानकों पर भी सरसों खरी नहीं उतर रही है। मंडियों में हमारी खरीद जारी है। फिलहाल प्राइवेट खरीद भी चल रही है। मानकों के हिसाब से ही किसानों की सरसों मंडियों में खरीदी जाएगी। जिन ढेरियों की जांच अब तक हुई है, उनमें फिलहाल कई बिंदुओं पर कमी दर्ज की गई हैं, जिन्हें दूर होते ही खरीद लिया जाएगा। -अनुराग गुप्ता, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago