मुरादाबाद में बुधवार को आंबेडकर पार्क में किसान संगठनों की महापंचायत आयोजित हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत शामिल हुए। जिले भर से बड़ी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे।
महापंचायत में राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लूटने की तैयारी चल रही है। गन्ने का उचित भाव नहीं मिल रहा, एमएसपी कानून की मांग अब भी अधूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के दाम तय करने की बजाय उन्हें मुकदमों में फंसाने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है, जिससे किसानों और आम जनता की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को भी गंभीर बताया और कहा कि लगातार युवा बेरोजगार हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। महापंचायत के दौरान टिकैत ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की रिहाई पर भी टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि आजम खां को अभी और कुछ समय काटना पड़ेगा। उनका दिन 2027 के बाद आएगा। महापंचायत में किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को उठाया। नेताओं ने साफ कहा कि जब तक एमएसपी कानून नहीं बनेगा और किसानों की फसलों के दाम सुनिश्चित नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…