देहरादून:- देहरादून में किसानों ने निरजंनपुर मंडी गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर नाराजगी जताई। आज निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन फेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई। निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। इससे परेशान लोगों ने ताला तोड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को रोकने का प्रयास कर रही। भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा तालाबंदी जारी रहेगी किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां सड़क पर जाम लग गया, जिस कारण मंडी में लोग फंस गए।
वहीं एमएसपी की कानूनी गारंटी पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई है। केंद्र के इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि वह सभी संगठनों से बात कर आज इस पर अंतिम फैसला बताएंगे। वहीं हरियाणा के बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। वहीं पटियाला में कैप्टन अमरिंदर के घर के बाहर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे एक किसान की मौत हो गई है। आंदोलन में ये तीसरे किसान की मौत है। इसके अलावा शंभू बॉर्डर पर तैनात एक एसआई की भी मौत हो चुकी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…