उत्तराखण्ड

दून में बेखौफ खनन माफिया ने सिपाही के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

देहरादून:  देहरादून में बेखौफ खनन माफिया ने एक सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। सिपाही ने अवैध खनन की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक को रोक उसे थाने चलने के लिए कहा था। घायल सिपाही कैंट थाना एसएचओ का ड्राइवर है। उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। सिपाही का सिनर्जी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार देर शाम तक आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। घटना कैंट थाना क्षेत्र के जैंतनवाला की है। कैंट एसएचओ विनय कुमार का ड्राइवर सिपाही मनोज कुमार रोज की तरह रविवार सुबह सैर पर निकला था। इस बीच उन्हें फोन आया कि जैंतनवाला के पास नदी से अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर निकल रहा है। पुलिस के अनुसार सिपाही मनोज वहां पहुंचा और ट्रैक्टर को रोक लिया।

एक्शन मोड पर मुख्यमंत्री धामी

सिपाही मनोज ने ट्रैक्टर चालक को थाने चलने के लिए कहा तो वह ट्रैक्टर आगे बढ़ाने लगा। इस पर सिपाही ने चीता पुलिस को फोन कर वहां बुलाया। कुछ देर बाद जब चीता सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोज घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डीजीपी को बुलाकर  इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं सीएम ने सीधे तौर पर कहा है कि ऐसे खनन माफियाओं को कानून का डर  दिखाना जरूरी है तो इनको उसी तरीके से  सबक सिखाये।मनोज के सिर और पैर से खून निकल रहा था। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने मनोज को धक्का देकर उसके पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथी सिपाही मनोज को सिनर्जी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मनोज की प्राथमिक जांच कर बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही जांघ और पैर की हड्डी कई जगह से टूट गई है। घायल मनोज का हाल जानने के लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में ट्रैक्टर चालक वसीम के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जैंतनवाला में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

वसीम की कई दिनों से मिल रही थी शिकायत

एसएचओ कैंट विनय कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन, वसीम के बारे में फिर भी शिकायत आ रही थी। वसीम खनन सामग्री ढोने के लिए कई ट्रैक्टर चलाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

खनन माफिया पहले भी कर चुके हैं दुस्साहस

देहरादून जनपद में खनन माफिया पहले भी इस तरह का दुस्साहस कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में विकासनगर के बाजार चौकी क्षेत्र में सिपाहियों ने खनन से लदे तीन ट्रैक्टरों को रोका था। दुस्साहसी खनन माफिया इनमें से दो ट्रैक्टरों को जबरन छुड़ा कर ले गए थे। इसके बाद एक ट्रैक्टर को सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वर्ष 2019 में कालसी थाना क्षेत्र की एक नदी से निकलने वाले ट्रैक्टर चालक ने भी सामने खड़े सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था।

गांव वाले समय-समय पर करते हैं अवैध खनन की शिकायत

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लगातार पुलिस से अवैध खनन की शिकायत करते रहते हैं। यह सिलसिला 2018 से जारी है। बीडीसी मेंबर संदीप कुमार, वार्ड मेंबर रमा राणा, सयान सिंह राणा, परमवीर सिंह, अभय सिंह, आदि ने बताया कि पुलिस यदा कदा ही कार्रवाई करती है। लेकिन, इसके बाद फिर से खनन माफिया के हौसले बुलंद हो जाते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago