उत्तर प्रदेश

छतरपुर जिले में टैक्सी और ट्रक की भीषण टक्कर, 7 की मौत, 4 गंभीर घायल

छतरपुर जिले में बागेश्वरधाम दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों से भरी टैक्सी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। जहां इस भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की ही मौत हो गई। पांच लोग मौके पर ही मारे गए। वहीं 4 गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों और मृतकों में बच्चे और बूढ़े सभी शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना NH 39 की तड़के सुबह 5 बजे कदारी के पास की बताई जा रही है। जहां छतरपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर बागेश्वर धाम जा रही टैक्सी क्रमांक UP 95 AT 2421 और ट्रक PB 13 BB 6479 में जोरदार भिड़ंत हो गई। ऑटो सवारी पासिंग से 4 गुना ज्यादा लोड थी और बताया जा रहा है कि टैक्सी वाले ने ही ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे बराबर से चल रही टैक्सी पीछे से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया।

घटना और मामले की जानकारी लगाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ऑटो छतरपुर रेलवे स्टेशन से 12 श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा था। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो चालक प्रेम नारायण कुशवाहा सहित जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका (उम्र डेढ़ साल) की मौत हुई है। ये सभी श्रद्धालु फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताई संवेदनाएं

हादसे के बाद इलाके के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शोक संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि छतरपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ऊँ शांति।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago